जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश विफल, गोलीबारी में पाकिस्तानी घुसपैठिया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बृहस्पतिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली लग गई और सीमा पार से हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। बीएसएफ के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मुस्तैद बलों ने अंतरराष्ट्रीय सरहद (आईबी) पर चिलियारी …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बृहस्पतिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली लग गई और सीमा पार से हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई।

बीएसएफ के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मुस्तैद बलों ने अंतरराष्ट्रीय सरहद (आईबी) पर चिलियारी सीमा चौकी के पास तड़के एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों को देखा। वह व्यक्ति एक बैग ले जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें घुसपैठिया घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के बाद आठ पैकेट में रखा आठ किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया, जो संभवत: हेरोइन है। अधिकारी ने बताया कि घायल घुसपैठिया पाकिस्तान की ओर भाग गया।

ये भी पढ़ें- ED ने मुख्यमंत्री हेमंत के करीबी प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार, छापेमारी में मिली थीं दो AK- 47

संबंधित समाचार