कन्नौज: अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर ठकुरन गांव में एक अधेड़ ने गले मे फंदा कसकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि चार दिन पहले हुई अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। घटना से गुस्साए लोगों ने गुरुवार सुबह जीटी रोड पर जाम लगा …

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर ठकुरन गांव में एक अधेड़ ने गले मे फंदा कसकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि चार दिन पहले हुई अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। घटना से गुस्साए लोगों ने गुरुवार सुबह जीटी रोड पर जाम लगा दिया।

बताया गया कि आगरा का रहने वाला तुकाराम सिंह 20 साल से जलालपुर ठकुरन गांव निवासी कैलाश राठौर के यहां रह रहा था। चार दिन पहले कैलाश जी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से सोते समय हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

गुरुवार सुबह तुकाराम ने फंदा लगाकर जान दे दी।घटना की जानकारी पर परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया। आरोप यह भी लगा रहे थे कि पुलिस हत्या का आरोप कैलाश के भाइयों पर ही लगाकर परेशान कर रही है। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज को महिलाओं ने दौड़ा लिया। पुलिस काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घन्टे बाद जाम खुलवा सकी।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद ‘जातिवादी मानसिकता देश के लिए खतरा, आरोपी शिक्षक को फांसी दी जाए’

संबंधित समाचार