कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कही ये बड़ी बात
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में अपना नाम आने की अटकलों के बीच आज स्पष्ट कहा कि वे मध्यप्रदेश नहीं छोड़ेंगे। कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि वे स्पष्ट कर चुके हैं कि वे मध्यप्रदेश नहीं छोड़ेंगे। एक व्यक्ति, एक …
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में अपना नाम आने की अटकलों के बीच आज स्पष्ट कहा कि वे मध्यप्रदेश नहीं छोड़ेंगे। कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि वे स्पष्ट कर चुके हैं कि वे मध्यप्रदेश नहीं छोड़ेंगे। एक व्यक्ति, एक पद के फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि कई विधायक ऐसे थे, जिनके पास एक से अधिक पद थे। उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया है। वहां नए जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे।
धार जिले के कारम बांध के टूटने के सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि मिट्टी का डैम बनाया गया था, जो टूट गया। उन्होंने कहा कि मुआवजा कब मिलेगा, प्रभावितों को कुछ पता नहीं है। उन्होंने आराेप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का बांध बनाया था, जो टूट गया।
ये भी पढ़ें- भारतीय नौसेना में इस दिन शामिल होगा आईएनएस विक्रांत, पीएम मोदी करेंगे समर्पित
