बरेली: इज्जतनगर के इंस्पेक्टर ने लूटी महिला की ‘इज्जत’, थाना छोड़ हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जांच के बहाने एक महिला को थाना इज्जतनगर में तैनात दरोगा ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसकी वीडियो भी बना डाली। महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होते ही एसएसपी ने इंस्पेक्टर क्रांतिवीर को …

बरेली,अमृत विचार। जांच के बहाने एक महिला को थाना इज्जतनगर में तैनात दरोगा ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसकी वीडियो भी बना डाली। महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होते ही एसएसपी ने इंस्पेक्टर क्रांतिवीर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। इस बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए दुष्कर्म का आरोपी इंस्पेक्टर क्रांतिवीर थाना छोड़कर फरार हो गया है।

शाहजहांपुर जिले का रहने वाली एक महिला ने आईजी बरेली रेंज को दिए शिकायती पत्र में लिखा कि साल 2021 में उसके पति से विवाद का मामला शाहजहांपुर न्यायालय में लंबित था। उसी से संबंधित एक शिकायती पत्र उसने थाना कोतवाली पर दिया था।

आरोप है कि उस प्रार्थना की जांच करने के लिए थाने पर तैनात उपनिरीक्षक क्रांतिवीर उसके घर आए और जांच के दौरान दरोगा क्रांतिवीर ने महिला के साथ काफी हमदर्दी दिखाई जिससे महिला का दरोगा क्रांतिवीर के प्रति विश्वास बढ़ गया। क्रांतिवीर ने पति के खिलाफ कार्रवाई भरोसा देते हुए महिला के साथ रिश्ते बढ़ा लिए और कुछ दिन बाद खुद शादी का प्रस्ताव दिया।

आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी इंस्पेक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दरोगा क्रांतिवीर शादी करने के बहाने से महिला को शाहजहांपुर से बरेली कैंट स्थित अपने आवास पर ले आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बना लिए।

महिला ने बताया कि दरोगा क्रांतिवीर ने उसे शादी का सर्टिफिकेट भी दिया, जो बाद में फर्जी निकला। उसके बाद महिला ने दरोगा क्रांतिवीर के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, जिस पर महिला और दरोगा क्रांतिवीर के बीच झगड़ा हो गया। तब दरोगा ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

महिला का आरोप है कि आरोपी दरोगा ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना रखी है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। उसी दौरान दरोगा क्रांतिवीर का प्रमोशन इंस्पेक्टर के पद पर हो गया और वह शाहजहांपुर से अपना तबादला करा कर बरेली आ गया। बरेली में कुछ दिन क्राइम ब्रांच में रहने के बाद उसने सिफारिश पर अपना तबादला इज्जतनगर थाने में करा लिया।

महिला ने आईजी बरेली रेंज को क्रांतिवीर के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद आईजी ने एसएसपी को कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए। अब एसएसपी सत्‍यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर कैंट थाने में इंस्पेक्टर क्रांतिवीर के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जैसे ही इंस्पेक्टर क्रांतिवीर को यह मालूम हुआ कि उसके खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है, तभी से इंस्पेक्टर क्रांतिवीर थाना छोड़कर फरार हो गया है। इस बारे में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ थाना कैंट में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है

ये भी पढ़ें- बरेली: अधेड़ ने अपना धर्म छिपाकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार