बहराइच : अखिलेश यादव ने बहराइच की वीडियो को फेसबुक पर किया पोस्ट, जानिये क्या लिखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के हरदी थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में विधायक सुरेश्वर सिंह द्वारा जनता के सामने पुलिस को कहा जा रहा है कि सभी से पुलिस वाले वसूली करते हैं, ऐसे में अपराध होगा ही। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक …

बहराइच, अमृत विचार। जिले के हरदी थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में विधायक सुरेश्वर सिंह द्वारा जनता के सामने पुलिस को कहा जा रहा है कि सभी से पुलिस वाले वसूली करते हैं, ऐसे में अपराध होगा ही।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट पर बहराइच जनपद की वीडियो पोस्ट की है। साथ ही लिखा है कि यह है बहराइच पुलिस। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वीडियो पोस्ट में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह हरदी थाना क्षेत्र के रेवती पुरवा गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर बैठे हुए हैं। दो दिन पुरानी वीडियो में विधायक पुलिस कर्मियों पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक अनूप मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ बैठे हैं। विधायक कह रहे हैं कि जितने लोग खड़े हैं, सभी से वसूली की जा रही है। ऐसे में घटना होती रहेगी। किसी ने यह वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दिया। अखिलेश यादव ने गुरुवार सुबह अपने फेसबुक पेज पर पूरी वीडियो पोस्ट कर स्क्रिप्ट लिखी है।

यह है मामला
दो दिन पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर सीतापुर से आए बदमाशों ने 152 लीटर डीजल भरवाया था। इसके बाद रूपए मांगने पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद सभी फरार हो गए थे। पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

चलाओ बुलडोजर
विधायक के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सवाल करते हुए कहा कि यह है बहराइच पुलिस। अब चलाओ बुलडोजर। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किए पोस्ट पर लोग कमेंट और शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –कोरोना वायरस से संक्रमित अमिताभ बच्चन ने शुभचिंतकों के प्रति जताया आभार

संबंधित समाचार