मुरादाबाद : शादी का झांसा देकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म, गन्ने के खेत में मिलीं बेसुध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/भोजपुर,अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवकों ने दो सगी बहनों से बुधवार रात एक गांव के निकट गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी की तो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। …

मुरादाबाद/भोजपुर,अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवकों ने दो सगी बहनों से बुधवार रात एक गांव के निकट गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी की तो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

थाना डिलारी के एक गांव निवासी ग्रामीण डेढ़ वर्ष से भोजपुर क्षेत्र के एक गांव में अपनी पत्नी, दो बेटियों व बेटे के साथ रहता है। ग्रामीण का कहना है कि पैतृक गांव के दो युवकों का लड़कियों के घर पर आना जाना था। आरोप है कि उन्होंने दोनों बेटियों को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी एक वर्ष से दोनों का शारीरिक शोषण कर रहे हैं। बुधवार रात आरोपियों ने निकाह करने का बहाना बनाकर दोनों बहनों को गांव के बहार गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

ग्रामीणों के घेराबंदी करने पर आरोपी कार लेकर आने का बहाना बनाकर दोनों बहनों को गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए। तभी ग्रामीणों ने पीआरवी को बुला लिया। पुलिसकर्मी कुछ देर रुककर अंधेरा होने का बहाना बनाकर सुबह आने की बात कहकर लौट गए। सुबह होने पर ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को खंगाला तो दोनों बहनें बेसुध हालत में पड़ी मिलीं। उन्होंने आपबीती सुनाई तो ग्रामीण दंग रह गए। ग्रामीणों ने आरोपियों के घर जाकर परिजनों से निकाह करने की बात की तो वे मारपीट करने पर आमादा हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

देवर-जेठ ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाला

भोजपुर। मोहल्ला फतेहपुरी निवासी विवाहिता ने जेठ व दो देवरों के खिलाफ पीट कर घर से बाहर निकालने के आरोप में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता शौकीन जहां का कहना है कि पति युनूस पर पांच लाख का कर्ज है।

कर्जदारों के तकादे से तंग आकर पति आठ महीने पूर्व घर छोड़कर मजदूरी करने चले गए। कर्जदार अब भी तकादा करने घर आ रहे हैं। पति के चले जाने के बाद आमदनी का जरिया नहीं है। इस कारण वह घरों पर पोंछा लगाकर, बर्तन धोकर पांच छोटे बच्चों को पाल रही है। कर्जदारों के तकादा करने आने पर देवर असलम, आसिफ और जेठ युसूफ ने पीट कर घर से बाहर निकाल रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:-मुरादाबाद : तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता