योगी ने बिजली,आंधी-तूफान मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख देने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र तथा कुशीनगर में आकाशीय बिजली/आंधी-तूफान में हुई जनहानि पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। योगी ने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र तथा कुशीनगर में आकाशीय बिजली/आंधी-तूफान में हुई जनहानि पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि राहत आयुक्त द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार आज आकाशीय बिजली/आंधी-तूफान से जनपद सोनभद्र में 01 तथा कुशीनगर में दो जनहानि की सूचना प्राप्त हुई है।

संबंधित समाचार