शाहजहांपुर: फटा नोट लेने से मना करने पर पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय को मारी गोली
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में पिज्जा व बर्गर की डिलीवरी देने के लिए दो युवक गए। डिलीवरी मंगाने वाले ने दो सौ रुपये का फटा नोट दे दिया। फटा नोट वापस करने को लेकर विवाद हो गया। डिलीवरी लेने वाले दोनों सगे भाइयों ने अवैध असलहा से फायर कर दिया, जिससे …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में पिज्जा व बर्गर की डिलीवरी देने के लिए दो युवक गए। डिलीवरी मंगाने वाले ने दो सौ रुपये का फटा नोट दे दिया। फटा नोट वापस करने को लेकर विवाद हो गया। डिलीवरी लेने वाले दोनों सगे भाइयों ने अवैध असलहा से फायर कर दिया, जिससे एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को राजकीय मेडिकल कालेज से बरेली रेफर कर दिया गया। इस घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
चौक कोतवाली के मोहल्ला खलीलशर्की निवासी रितिक गुप्ता ने थाना सदर बाजार में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की रात सवा 11 बजे वह अपने मित्र सचिन कश्यप निवासी कच्चा कटरा के साथ कैसा विलंका कैफे निकट एसपी कालेज की डिलीवरी लेकर नदीम निवासी एमनजई जलालनगर थाना सदर बाजार के घर गए। नदीम ने पिज्जा, बर्गर का आर्डर दिया था। जिसकी कीमत 197 रूपये थी। नदीम ने 200 रूपये का नोट दिया। दोनों युवक डिलीवरी देकर वापस स्टेशन रोड पर एक दुकान पर आए। जहां दोनों युवकों ने कोल्ड ड्रिंक पी और 200 रूपये का नोट दुकानदार को दिया। दुकानदार ने कहा कि यह नोट फटा हुआ है। दोनों लोग नदीम के घर वापस गए और दरवाजा खटखटाया। नदीम गेट पर आए और कहा कि यह नोट फटा दे दिया और वापस ले लो।
नदीम तेज आवाज में गाली देते हुए मकान की छत पर आ गया। नदीम और उसके भाई नईम ने मकान की छत से कई फायर किए। जिससे सचिन के पीठ में गोली लगने से घायल हो गया। वह अपने घायल साथी को लेकर जिला अस्पताल आए। उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने बरेली के लिए रेफर कर दिया। सचिन के परिवार वालों ने डायल 112 को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों भाई नदीम और नईम के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मय असलहा से गिरफ्तार करके चालान कर दिया है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कन्हैया हौजरी पर वाणिज्यकर विभाग का छापा, मचा हड़कंप
