मुरादाबाद : नौकरी दिलाने के नाम पर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने घर ले जाकर उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़िता की शिकायत पर कटघर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने घर ले जाकर उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़िता की शिकायत पर कटघर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की तबीयत बेहद खराब है। उसकी एक बेटी और बेटा है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से उसे रोजगार की तलाश थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अरविंद सैनी से हुई। उसने लाकड़ी स्थित कंपनी में महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 हजार रुपये ले लिए। एक दिन आरोपी महिला को अपने घर ले गया, जहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक महिला को पिला दी।

उसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। होश आने पर मालूम हुआ कि उसके साथ गलत हुआ है। महिला ने अरविंद सैनी से शिकायत की। अरविंद ने कहा कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। यदि किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दूंगा। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : रकम ट्रांसफर कराने के बाद संचालक पर किया हमला

संबंधित समाचार