बरेली: घर में अकेला देखकर किशोरी से छेड़छाड़, शोर मचाने पर भागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किशोरी को अकेला देख दबंग उसके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। पीड़िता के परिजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी नातिन उसके साथ रहती है। 23 अगस्त की शाम नातिन घर पर …

बरेली, अमृत विचार। किशोरी को अकेला देख दबंग उसके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। पीड़िता के परिजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी नातिन उसके साथ रहती है। 23 अगस्त की शाम नातिन घर पर अकेली थी। इसी बीच पास की दुकान में काम करने वाला रतनाराम घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकाने लगा। शोर मचने पर वह फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। वह यहां किराये पर रहता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिला महिला अस्पताल में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, CMS को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार