बाराबंकी: इंजेक्शन से ड्रग्स लेने से बढ़ रहे एचआइवी मरीज
बाराबंकी, अमृत विचार। हाल ही में जिला कारागार में बंद कैदियों में एच आईवी पाज़िटिव के 10 मरीज़ चिन्हित किए गए । जिन्का इलाज लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ से किया जायेगा सभी एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की टीवी की जांच कर सैम्पल भी लिए गए हैं । एचआईवी जांच करने पहुंची टीम ने जब चिन्हित मरीजों …
बाराबंकी, अमृत विचार। हाल ही में जिला कारागार में बंद कैदियों में एच आईवी पाज़िटिव के 10 मरीज़ चिन्हित किए गए । जिन्का इलाज लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ से किया जायेगा सभी एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की टीवी की जांच कर सैम्पल भी लिए गए हैं ।
एचआईवी जांच करने पहुंची टीम ने जब चिन्हित मरीजों की केस हिस्ट्री निकाली तो बड़ा खुलासा हुआ कि अधिकतर मरीज़ नशे के एडिक्ट रहे । उनके हाथ में इन्जेकशन के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। पूछताछ में पता चला कि नशे के लिए इंजेक्शन में भरी गई नशीली डोज खुद को लगाने के बाद अपने साथी को दे देते थे। ब्लड से ब्लड के माध्यम से यह बीमारी एक दूसरे तक फ़ैल गई ।
यह भी पढ़ें –बाराबंकी : एक और गैंगस्टर की 80 लाख की अचल संपत्ति कुर्क
