अयोध्या: पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया युवती के अपहरण का केस
मिल्कीपुर/अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को अगवा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि …
मिल्कीपुर/अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को अगवा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी बीती 22 अगस्त की रात घर से लापता हो गई।
बेटी को घर पर न देखकर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। युवती के पिता का ने तहरीर में कहा कि खोजबीन के दौरान पता चला कि अलीपुर खजूरी के रहने वाले एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि युवती ने घर से जाते समय रुपए व जेवरात भी अपने साथ ले गई है। इनायतनगर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या में दलित किशोरी से गैंगरेप, पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज
