पीलीभीत: सटोरियों को अभयदान देने में नप गए कस्बा चौकी इंचार्ज, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। खाकी वर्दी पहनने के बाद अपराधियों को अभयदान और जनता से अभद्र व्यवहार रखने पर दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। सटोरिये को थाने से छोड़ने पर कस्बा इंचार्ज महेन्द्रपाल सिंह जबकि लोगों से कुशल व्यवहार न रखने पर कोतवाली के सिपाही मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया। सम्बंधित थानों के प्राभारियो …

अमृत विचार, पीलीभीत। खाकी वर्दी पहनने के बाद अपराधियों को अभयदान और जनता से अभद्र व्यवहार रखने पर दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। सटोरिये को थाने से छोड़ने पर कस्बा इंचार्ज महेन्द्रपाल सिंह जबकि लोगों से कुशल व्यवहार न रखने पर कोतवाली के सिपाही मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया। सम्बंधित थानों के प्राभारियो से मिली रिपोर्ट पर एसपी दिनेश कुमार ने कार्रवाई की।

पहला मामला सुनगढ़ी क्षेत्र से है। बीते दिनों एसओजी टीम ने काला मंदिर का एक सटोरिया पकड़कर सुनगढ़ी पुलिस के हवाले किया था। आरोप लगा कि पुलिस मेहरबान हुई और सटोरिये को थाने से ही छोड़ दिया गया। इसकी एसपी ने जांच कराई। इस जांच की आंच कस्बा इंचार्ज तक आ गयी। जिसके बाद उनकी मुश्किल बढ़ना तय मानी जा रही थी और ऐसा ही हुआ।

गुरुवार देर शाम एसपी ने कस्बा इंचार्ज को निलंबित कर दिया। इसके अलावा कोतवाली के सिपाही मनोज कुमार की भी शिकायत हुई थी। जिसमे उसपर जनता से सही व्यवहार न करने के आरोप थे। इसकी भी रिपोर्ट कोतवाल ने दी। इसका संज्ञान लेते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया।

दो अलग अलग शिकायत संज्ञान में आई थी। इसकी जांच कराई गई। दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही की जांच सीओ सदर और दरोगा की जांच एएसपी को दी गयी है। ड्यूटी व कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी—दिनेश कुमार, एसपी।

संबंधित समाचार