बरेली: पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना भूता के शेखापुरा का 22 वर्षीय अनुज सिंह पुत्र शिव सिह ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना भूता के शेखापुरा का 22 वर्षीय अनुज सिंह पुत्र शिव सिह ने बताया कि गांव में पड़ोस में रहने वाले एक युवक से  पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से वह उसकी तलाश में था। खेत से लौटते समय अनुज सिंह को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ रोक लिया और उस पर ऊपर गोली चला दी।

वह गंभीर रूप से घायल होकर खून में लतपथ हो कर गिर गया। वहीं मौके से दबंग आरोपी फरार हो गए। राहगीरों द्वारा इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। परिजनों ने घटना स्थल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी  है। वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: एक ही थाने पर जमे दारोगाओं का तबादला, देर रात एसएसपी का एक्शन, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार