कानपुर: 29 अगस्त को खोला जाएगा टेंडर, तैयारियां शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उप्र लघु उद्योग निगम को दादानगर में चार मंजिला इमारत बनानी है। इस फ्लैट में औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जानी हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने प्रोजेक्ट मंजूर कर दिया। उद्यमियों ने होजरी क्लस्टर खोलने पर सहमति दे दी है, लेकिन दो बार टेंडर हो चुका है पर निर्माण के लिए दो …

कानपुर। उप्र लघु उद्योग निगम को दादानगर में चार मंजिला इमारत बनानी है। इस फ्लैट में औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जानी हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने प्रोजेक्ट मंजूर कर दिया। उद्यमियों ने होजरी क्लस्टर खोलने पर सहमति दे दी है, लेकिन दो बार टेंडर हो चुका है पर निर्माण के लिए दो बार टेंडर आमंत्रण के बाद भी ठेकेदार का चयन नहीं हो पाया है। अब तीसरी बार टेंडर मांगा गया है। यह टेंडर 29 अगस्त को खोला जाएगा।

केंद्र सरकार ने फ्लैटेड फैक्ट्री को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में दादानगर में 6071.18 वर्गमीटर में चार मंजिला इमारत बनाई जानी है। 61 करोड़ की लागत से बनने वाली इस इमारत में 56 फ्लैट होंगे। इन्हीं में औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 12 करोड़ रुपये की मदद मिली है।

शेष धनराशि निगम खुद खर्च करेगा और फ्लैटों का आवंटन कर यह राशि वसूल करेगा। भूमि का आवंटन दादानगर इंडस्ट्रियल एस्टेट की ओर से निगम को किया गया है। निगम ने भवन का मानचित्र भी उद्योग विभाग से पास करा लिया है। अब सिर्फ ठेकेदार का चयन होना है।

ठेकेदार के चयन को प्रक्रिया तीन माह से चल रही है पर पूरी नहीं हो पा रही है। दो बार टेंडर मांगे गए पर मानक के अनुरूप ठेकेदार नहीं मिला तो फिर नए सिरे से टेंडर मांगा गया है। इस इमारत में होजरी क्लस्टर से जुड़े उद्योगों की स्थापना होनी है। उद्यमियों ने इसके लिए प्रस्ताव दे दिया है।

यह भी पढ़ें-कानपुर : सरकारी दवा खरीद के टेंडर डाल सकेंगे लघु उद्यमी, उप मुख्यमंत्री ने बैठक में दिया आश्वासन

संबंधित समाचार