बरेली: धड़ल्ले से चल रहा अवैध कच्ची शराब का कारोबार, वीडियो वायरल
बरेली,अमृत विचार। योगी सरकार में शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग जंगल में शराब को तोड़ते वक्त पैक करते वीडियो में नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि थाना सुभाष नगर के रौधी मिलक गांव …
बरेली,अमृत विचार। योगी सरकार में शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग जंगल में शराब को तोड़ते वक्त पैक करते वीडियो में नजर आ रहे है।
बताया जा रहा है कि थाना सुभाष नगर के रौधी मिलक गांव का शराब माफिया कच्ची शराब को बनवाकर उसे थैली में पैक करा रहा है। इस दौरान उनमें से किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कच्ची शराब रोकथाम के लिए आबकारी विभाग अपनी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। अब देखने की बात यह है आखिर लोगों को इस जहरीली शराब से अधिकारी कब तक कार्रवाई करेंगे।
बरेली : थाना सुभाष नगर क्षेत्र के रौधी मिलक गांव में धड़ल्ले से टूट रही कच्ची, शराब पैकिंग करने की वीडियो वायरल@bareillypolice pic.twitter.com/XqAPiCGIEd
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 26, 2022
यही नहीं शराब माफिया इमरान मिलक पिछले कई मामलों में जेल जा चुका है। बावजूद इसके वह बेखौफ होकर धड़ल्ले से शराब तस्करी कर रहा है। उसका साथ गांव का ही बनवारी देता है। इन लोगों की वजह से गांव मे दहशत का माहौल है।
जिला आबकारी अधिकारी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इन मामले को दिखवाता हूं।
वहीं, बरेली पुलिस का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक सुभाषनगर को अवगत कराते हुए तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: दूसरे धर्म की लड़की से किया प्रेम विवाह, अब जान के दुश्मन बने बहन-बहनोई
