अयोध्या: राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान ने किसानों को वितरित किया गेंदा का पौधा
अयोध्या। फूल की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान ने अमानीगंज के किसानों को 20 हजार गेंदा के फूल की नर्सरी का वितरण किया। संस्थान से आए वैज्ञानिक डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की अग्रणी संस्था वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के जरिए फूल की खेती को …
अयोध्या। फूल की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान ने अमानीगंज के किसानों को 20 हजार गेंदा के फूल की नर्सरी का वितरण किया।
संस्थान से आए वैज्ञानिक डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की अग्रणी संस्था वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के जरिए फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए फ्लोरिकल्चर मिशन के तहत यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि किसान फूल की खेती से अन्य खेती की अपेक्षा अधिक लाभ कमा सकते हैं। डॉ. दयाशंकर ने कहा कि फूल की खेती के लिए संस्थान की ओर से पौध बीज तथा प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाता है।
कार्यक्रम में प्रशांत सिंह, रमेश तिवारी, विजय सिंह, दुष्यंत सिंह, राजेंद्र सिंह, वंश बहादुर सिंह, संजय त्रिपाठी व संतराम सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-घर की इस दिशा में लगाएं नारियल या अशोक का वृक्ष, घर पर बनी रहेगी सुख-शांति
