कन्नौज: जागरण में रात भर किया मां भगवती का गुणगान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कन्नौज। मां दुर्गा जागरण में कलाकारों ने पूरी रात मां का गुणगाान कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। दुर्गा जागरण का शुभारम्भ समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता ने हवन पूजन व आरती वन्दना कर किया। कार्यक्रम में कालकारों ने भजन कीर्तन के साथ सजीव झाकियां भी प्रस्तुत की। जिन्हे देख भक्त भावविभोर हो गए। …

कन्नौज। मां दुर्गा जागरण में कलाकारों ने पूरी रात मां का गुणगाान कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। दुर्गा जागरण का शुभारम्भ समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता ने हवन पूजन व आरती वन्दना कर किया। कार्यक्रम में कालकारों ने भजन कीर्तन के साथ सजीव झाकियां भी प्रस्तुत की। जिन्हे देख भक्त भावविभोर हो गए।

गुरूवार की देर रात ग्राम गुरसहायगंज में बनियानी स्थित दुर्गा देवी मंदिर में मां भगवती के जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें आरआर म्यूजिक ग्रुप जागरण पार्टी के कलाकारों ने गणेश व सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का आगाज किया। जिसके बाद गायक व गायिकाओं ने भक्ति गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तो वही कालाकारों ने गणेश, राधा कृष्ण की झाकियां, शिव पार्वती ताण्डव, हनुमान नृत्य, सुदामा चरित्र व महाकाली ताण्डव नृत्य दिखाया। जगराते के बाद तारारानी की कथा सुनाकर जागरण का समापन किया गया। जिसके बाद कन्याभोज व भंडारे का आयोजन किया गया।

समाजसेवी अशोक गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी सदभाव बढ़ता है। सभी को धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। इस दौरान जागरण के आयोजक मिथुन गुप्ता, ग्राम प्रधान अनिल, केतन गुप्ता, मनोज गुप्ता, रवि, मनोज, राजू सहित महिला पुरूष भक्त मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: गायत्री शक्तिपीठ में चल रहा पांच दिवसीय नारी जागरण प्रशिक्षण सत्र, ब्रह्म वादिनी बहनें दे रहीं हैं ट्रेनिंग

संबंधित समाचार