अयोध्या: दरोगा पर असलहा लहराने वाले युवकों को भगाने का आरोप
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि यलोजोन में कुछ मनबढ़ युवकों द्वारा असलहा लहराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। आरोप है कि थाना रामजन्म भूमि में तैनात एक दरोगा ने आरोपी युवकों को भगा दिया। सीओ अयोध्या राजेश तिवारी ने बताया कि घटना और आरोप दोनों की पुष्टि …
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि यलोजोन में कुछ मनबढ़ युवकों द्वारा असलहा लहराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। आरोप है कि थाना रामजन्म भूमि में तैनात एक दरोगा ने आरोपी युवकों को भगा दिया। सीओ अयोध्या राजेश तिवारी ने बताया कि घटना और आरोप दोनों की पुष्टि नहीं हुई है। यदि किसी के पास साक्ष्य है तो उपलब्ध कराए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात श्रीराम जन्मभूमि से चंद मीटर दूर टेढ़ी बाजार मोहल्ले में कुछ युवकों के द्वारा असलहा लहराने का मामला आया सामने आया है। बताया जा रहा है कि वाद विवाद में युवक को धमकाने और डराने आए युवकों ने हंगामा किया। वायरल वीडियो के अनुसार सीमा ने बताया कि उनके बच्चे को चार लोग आकर धमकाने लगे।
स्थानीय लोगों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ा और स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे यलोजोन का निरीक्षण कर रहे दरोगा ने आरोपी युवकों को मौके से भगा दिया। बताया जाता है कि सभी युवक नशे की हालत में थे। अब युवकों के भगाने के बाद स्थानीय लोगों ने यलो जोन में तैनात संबंधित दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि दरोगा ने जानबूझकर युवकों को भगा दिया। लोगों के अनुसार एक दिन पहले भी आरोपी युवकों ने इलाके के एक युवक की पिटाई कर दी थी। उसने मुकदमा दर्ज कराया था इसी से नाराज होकर युवक पीड़ित को धमकाने आए थे। हालांकि इस मामले में पुलिस घटना की ही पुष्टि नहीं कर रही है। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस पूरी तरह घटना छिपा रही है।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: असलहा लहराते वीडियो बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
