रामपुर : एसपी ने किया महिला थाने का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार।  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा शुक्रवार को महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने थाना कार्यालय, मालखाना, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा महिला थाना पर पहुंचकर सलामी गार्ड से सलामी ली गई। उसके बाद थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान …

रामपुर,अमृत विचार।  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा शुक्रवार को महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने थाना कार्यालय, मालखाना, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा महिला थाना पर पहुंचकर सलामी गार्ड से सलामी ली गई। उसके बाद थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त महिला थाने में बनाये गये महिला परामर्श प्रकोष्ठ, कार्यालय महिला प्रार्थना पत्र प्रकोष्ठ का निरीक्षक किया गया। थाने पर आने वाले फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आदि दिशा-निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:-रामपुर: खौद के पास बाइक भिड़ीं, दोनों सवारों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार