संभल : दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या मामले में डीआईजी ने थाना प्रभारी को भी किया निलंबित
संभल ,अमृत विचार। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद आत्महत्या करने वाली किशोर का जबरन अंतिम संस्कार कराने के मामले में डीआईजी शलभ माथुर ने थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को डीआईजी, डीएम और एसपी ने पीड़ित परिवार से हालचाल भी पूछा और …
संभल ,अमृत विचार। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद आत्महत्या करने वाली किशोर का जबरन अंतिम संस्कार कराने के मामले में डीआईजी शलभ माथुर ने थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को डीआईजी, डीएम और एसपी ने पीड़ित परिवार से हालचाल भी पूछा और मृतक की मां को विधवा पेंशन, भाई को नगर पंचायत या नगर पालिका में नौकरी देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक की लापरवाही सामने आई।
शुक्रवार सुबह डीआईजी, जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा पीड़िता के घर पहुंचे। तीनों अधिकारियों को देख पीड़िता की मां अपने आंसु नहीं रोक पाई। पीड़ित मां ने डीआईजी को बताया कि मैं आपके पास भी गई थी। लेकिन आप नहीं मिल पाए। आपकी पुलिस ने मेरी बेटी मरवा दी। आपकी पुलिस जितनी अब हमदर्दी दिखा रही है, उस वक्त हमदर्दी करती तो शायद यह दिन देखने को नहीं मिलता।
पीड़िता की मां ने कहा कि बेटी का शव जब पोस्टमार्टम से घर पहुंचा तो मैंने एसपी साहब से कहा था कि सुबह मेरे रिश्तेदार आ जाएंगे, सुबह अंतिम संस्कार करवा देना। लेकिन रात में ही जबरन बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़ित की मां के बयान सुनकर डीआईजी ने कुढ़फतेहगढ़ के थाना प्रभारी अजीत सिंह को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर चंद्रवीर सिंह को थाना प्रभारी का कार्यभार सौंप दिया।
वहीं जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पीड़िता की मां को विधवा पेंशन, भाई को नगर पालिका या नगर पंचायत में नौकरी और छोटी बहन को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ाई कराने का आश्वासन दिया है।
घटना का केस पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफतारी में पुलिस ने काफी लापरवाही की है। थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। गांव में पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपियों को जेल भेजा जा चुके है।- शलभ माथुर, डीआईजी
पीड़ितों से मिले भाजपा नेता परमेश्वरी लाल सैनी
भाजपा नेता परतेश्वरी लाल सैनी ने भी पीड़ित परिवार से हालचाल पूछा। उन्होंने परिवार के सदस्यों की हिम्मत बंधाई। उन्हें न्यायपूर्वक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया
ये भी पढ़ें ….
संभल : पुलिस ने रात में करा दिया दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार, मां ने एसपी से बयां किया दर्द
संभल: न्याय न मिलने पर नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या
