लखनऊ : अतिक्रमण फैलाने वालों पर नगर निगम सख्त, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में अतिक्रमण फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त हो चुका है। नगर आयुक्त के आदेश की अवहेलना कर अतिक्रमण फैलाने वाले पांच लोगों के खिलाफ नगर निगम ने पारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। हालांकि, इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है। आपको बता दें कि पारा …

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में अतिक्रमण फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त हो चुका है। नगर आयुक्त के आदेश की अवहेलना कर अतिक्रमण फैलाने वाले पांच लोगों के खिलाफ नगर निगम ने पारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। हालांकि, इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है।

आपको बता दें कि पारा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत सरोसा-भरोसा गांव में नगर निगम ने रामऔतार, प्रकाश, किशन, खेलावन औ जगनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गांव की सरकारी जमीन पर यह लोग अवैध निर्माण करवा रहे थे। इससे पहले भी नगर आयुक्त ने 06 जून को आदेश देकर अवैध कब्जेदारों से जमीन को कब्जा मुक्त किया था। उस वक्त पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने अवैध निर्माण को जमीदोज कर दिया गया था।

इस कार्रवाई के बाद भी अवैध कब्जेदारों ने दोबारा कब्जा कर लिया था। इस बात नगर निगम को पता चली तब विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए पारा कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी। देर रात पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में पारा थाना प्रभारी दधिबल तिवारी के मुताबिक, पुलिस ने सार्वजनिक सम्पत्ति को क्षति पहुंचने के आरोप में पांच लोगों को नामजद किया है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : अतिक्रमण फैलाने वालों को दी गई हिदायत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात