बहराइच: एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी ने दी विद्युत कर्मियों के खिलाफ दी तहरीर
जरवलरोड/बहराइच। जिले के कुड़वा गांव निवासी एक युवक शुक्रवार दोपहर में मवेशी की तलाश के लिए तालाब के निकट गया। तभी झूल रहे एचटी लाइन को छू गया। करंट लगने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पत्नी ने विद्युत कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने …
जरवलरोड/बहराइच। जिले के कुड़वा गांव निवासी एक युवक शुक्रवार दोपहर में मवेशी की तलाश के लिए तालाब के निकट गया। तभी झूल रहे एचटी लाइन को छू गया। करंट लगने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पत्नी ने विद्युत कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जिले के विभिन्न गांवों में झूल रहे एचटी लाइन मौत का कारण बनते जा रहे हैं। लेकिन सूचना के बाद भी बिजली विभाग अंजान बना हुआ है। शुक्रवार को यही हाल जरवल रोड थाना क्षेत्र में देखने को मिला। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसमढा के मजरा कुड़वा गांव में एचटी लाइन जमीन को छूने में कुछ ही फीट नीचे हैं। गांव निवासी राम अवतार (35) पुत्र राम करन की भैंस शुक्रवार को कहीं चली गई। भैंस की तलाश के लिए राम अवतार तालाब के निकट गया। यहां झूल रहे तार की चपेट में आने से करंट लग गया।
घायल युवक को लोग सीएचसी ले गए। यहां पर मुस्तफाबाद सीएचसी के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी ने मुकदमा दर्ज करवाने के लिए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्यवाई की जायेगी।
यहां भी लटक रहे तार
ठाकुर भगवती सिंह किसान इंटर कॉलेज, चीनी मिल चौराहा मार्ग पर सरस्वती ज्ञान मंदिर के सामने वर्षों से तार नीचे लटक रहा है। विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन तार को ऊंचा करने का ध्यान उच्चाधिकारियों का कर्मचारियों का नहीं गया। इस रास्ते से जरवल बाईपास मार्ग, चीनी मिल, किसान इंटर कॉलेज ,सब्जी मंडी , समेत छात्र छात्राओं समेत नागरिकों का आना जाना बड़े वाहनों का आना जाना होता है विद्युत पावर हाउस पर जाने के लिए बिजली विभाग कारी भी इसी रास्ते से निकल रहे हैं। फिर भी नजरअंदाज करने से बड़ी घटना घट सकती है।
आंधी पानी में झुक गया हो खंभा
झूल रहे तार की करंट लगने से युवक की मौत के मामले में अवर अभियंता दिनेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तार झूलने की कोई सूचना नहीं मिली थी। हो सकता है कि आंधी पानी में खंभा झुक गया हो, जिससे तार लटक गया हो। जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: बरसात के दौरान ढह गई कच्ची दीवार, दबकर अधेड़ की मौत
