रामपुर : सवारी का इंतजार कर रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर,मौत
रामपुर/भोट,अमृत विचार। सवारी का इंतजार कर रहे एक अधेड़ को सामने की ओर से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गयी। मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस …
रामपुर/भोट,अमृत विचार। सवारी का इंतजार कर रहे एक अधेड़ को सामने की ओर से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गयी। मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
स्वार कोतवाली क्षेत्र के समोदिया गांव निवासी नबी सैन (50वर्ष) कुछ दिन पूर्व भोट थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव में रह रही अपनी बहन के घर आये थे। नबी हुसैन के पुत्र अमीर अहमद के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर वापस जाने के लिए मिलक बिचौला गांव में हाईवे किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उसके पिता की जोरदार टक्कर मार दी। घायलवस्था में उन्हे रात में ही जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भा पढ़ें:-रामपुर : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
