अयोध्या: मंत्री लक्ष्मी नारायण ने किया रामलला का दर्शन, कहा- सरकार किसानों के साथ हर समय खड़ी है
अयोध्या। प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की पहचान अयोध्या से ही है। भगवान राम …
अयोध्या। प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की पहचान अयोध्या से ही है। भगवान राम से हमारी देश की पहचान है। अयोध्या में रामलला का दर्शन न करें हनुमानगढ़ी का दर्शन ना करें तो अयोध्या आना ही व्यर्थ है।
प्रदेश में बारिश कम होने पर मंत्री ने कहा यह प्रकृति की चीज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारी कैबिनेट नजर बनाए हुए हैं। कहीं 40% कहीं 30% कहीं 50% वर्षा हुई है। यदि ऐसी स्थिति आएगी तो किसानों के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सरकार किसान के लिए हर समय खड़ी रहती है।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के समय मे उत्तर प्रदेश में एक भी दिन के लिए चीनी शुगर मिल नही बंद हुई। जो पूर्व में सरकार थी उन लोगों ने शुगर मिलों को बंद कराया था। पूर्व की सरकार शुगर मिलों को बेचा करते थे। हमारी सरकार ने शुगर मिलों को चलवाया हैं। छोटी मिलो को बड़ा बनवाया है।
सपा के प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग पर मंत्री ने सपा पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि न जाने सपा क्या-क्या घोषित करवाएगी। भाजपाइयों ने सर्किट हाउस में मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र भी मौजूद रहे।
निरीक्षण में कहीं नहीं मिली खामी, पहले से सब था ओके
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और उनके साथ जल शक्ति राज्य मंत्री रामकृष्ण निषाद ने सोहावल तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रौनाही थाने और बदलापुर गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुधार के निर्देश दिए। यहां कुछ किसानों ने गोशाला की अव्यवस्था और छुट्टा पशुओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसे लेकर एक सेवानिवृत्त सैनिक ने कुछ देर बहस भी की। जिस पर मंत्री ने शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया।
इसके अलावा उन्होंने हाजीपुर में चौपाल में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबधित को निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र देखा और ग्राम सचिवालय का लोकार्पण किया। यहां उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का विकास दोनों सरकार की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बागेश्वर धाम के महंत पहुंचे अयोध्या, नहीं कर सके रामलला के दर्शन
