बहराइच : 772 पुलिस कर्मियों का एसपी ने किया तबादला
अमृत विचार, बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार शाम को पुलिस महकमा में भारी बेरबदल किया। विभिन्न थानों में तैनात 229 सिपाहियों को पुलिस लाइन भेजा है। कुल 772 पुलिस कर्मियों का कार्य क्षेत्र बदला गया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने शुक्रवार देर शाम को पुलिस महकमे में भारी फेर बदल किया। एसपी ने …
अमृत विचार, बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार शाम को पुलिस महकमा में भारी बेरबदल किया। विभिन्न थानों में तैनात 229 सिपाहियों को पुलिस लाइन भेजा है। कुल 772 पुलिस कर्मियों का कार्य क्षेत्र बदला गया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने शुक्रवार देर शाम को पुलिस महकमे में भारी फेर बदल किया। एसपी ने विभिन्न थानों में तैनात 229 सिपाहियों को पुलिस लाइन भेज दिया है।
जबकि पुलिस लाइन में तैनात 285 आरक्षियों को थानों में तैनाती दी है। पुलिस अधीक्षक ने 192 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले हैं। जबकि 17 निरीक्षक और 49 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। एसपी द्वारा किए गए फेरबदल से विभाग में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें:- पीलीभीत: एसपी ने दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस, छह थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती
