रायबरेली : प्रधान और वीडीओ ने निकाल लिए 71 लाख , नहीं दे रहे ब्योरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली । ऊंचाहार क्षेत्र की बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार अरखा में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। दो वित्तीय वर्ष के दौरान ग्राम प्रधान और वीडीओ द्वारा शासकीय खाते से कुल 71 लाख रुपए का आहरण किया गया है। अब इस धनराशि का ब्योरा नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र की अरखा …

अमृत विचार, रायबरेली । ऊंचाहार क्षेत्र की बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार अरखा में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। दो वित्तीय वर्ष के दौरान ग्राम प्रधान और वीडीओ द्वारा शासकीय खाते से कुल 71 लाख रुपए का आहरण किया गया है। अब इस धनराशि का ब्योरा नहीं मिल पा रहा है।

क्षेत्र की अरखा ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022 -23 के दौरान राज्य वित्त , चौदहवां वित्त के खाते से कुल करीब 71 लाख रुपए का आहरण किया गया है। जबकि शासन की ई ग्राम स्वरोजगार पोर्टल पर आहरण की गई धनराशि के सापेक्ष केवल सामग्री की फर्मों का भुगतान का अंकन हुआ है।

शेष धनराशि का कोई ब्योरा पोर्टल पर नहीं है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने पूर्व में प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी करके आहरण की गई धनराशि का ब्योरा तलब किया गया था। किंतु जिम्मेदारों ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। अब पुनः प्रधान और वीडीओ को नोटिस जारी करके तत्काल ब्योरा देने का आदेश बीडीओ ने दिया है, अन्यथा की स्थित में बीडीओ ने अपराधिक मुकदमा पंजीकृत कराने की चेतावनी दी गई है। इस अंतिम नोटिस के बाद विकास विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

वीडीओ का हो चुका स्थानांतरण

अरखा गांव में जिस ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती के दौरान खेल हुआ है , उसका स्थानांतरण सलोन ब्लाक के लिए हो चुका है। उसके पास ऊंचाहार की कई ग्रामपंचायतों का प्रभार था। प्रभार हस्तांतरण में यह वीडीओ आनाकानी करता रहा है।

हाल ही में ब्लाक मुख्यालय के सामने स्थित एक कंप्यूटर की दुकान में आग लगने की घटना में भी इस घपले को ही कारण माना जा रहा है।क्योंकि इसी दुकान में यह वीडीओ सारे सरकारी अभिलेख रखता था।

यह भी पढ़ें :- अयोध्या जमीन घोटले की जांच में भी घोटाला…! आरोपों से घिरा एडीए अपने ही अधिकारियों से करा रहा जांच

संबंधित समाचार