लखनऊ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना गैंगस्टर आदित्य राणा, गिरफ्तारी के लिए लगाई गई एसटीएफ की टीमें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पुलिस अभिरक्षा से फरार गैंगस्टर आदित्य राणा पुलिस के लिए सिरदर्द बना है। तीन दिन बाद भी आरोपी का पता न चलने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीमें लगाई गई हैं। एसटीएफ टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। टीम आरोपी की तस्वीर दिखाकर टोल …

लखनऊ। पुलिस अभिरक्षा से फरार गैंगस्टर आदित्य राणा पुलिस के लिए सिरदर्द बना है। तीन दिन बाद भी आरोपी का पता न चलने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीमें लगाई गई हैं। एसटीएफ टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। टीम आरोपी की तस्वीर दिखाकर टोल टैक्स पर भी पूछताछ की है।

हालांकि, अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दरअसल, एक लाख का कुख्यात इनामी आदित्य राणा शाहजहांपुर के ढाबे के शौचालय की दीवार फांद कर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया था। आरोपी को बिजनौर कोर्ट में पेशी के बाद लखनऊ वापस लाया जा रहा था। आरोपी पर लूट, डकैती, हत्या, फिरौती जैसी संगीन धाराओं में अलग-अलग थानों में दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है।

वहीं, ज्यादातर अपराधी नेपाल की ओर भागते हैं, इसलिए शाहजहांपुर पुलिस ने नेपाल पुलिस से संपर्क किया है। अपराधी की फोटो को भेज दिया गया है। ताकि अगर अपराधी नेपाल बार्डर पर पहुंचे तो उसे आसानी से पकड़ा जा सके।

पुलिस को बनाया था दोस्त
पेशी से लौटते समय आदित्य राणा की मोबाइल से पुलिसकर्मी ने बात कराई थी। सर्विलांस सेल ने उस नंबर को ट्रेस करने के बाद बिजनौर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस की रडार पर बिजनौर पेशी के दौरान मिलने आए मददगार भी हैं। राणा से कोर्ट में कई लोगों ने मुलाकात की थी। उसने परिजनों से रुपये भी लिए थे। बताते हैं कि बरेली में आदित्य ने खुद शॉपिंग की, साथ ही पुलिसकर्मियों को भी खरीदारी कराई थी। उसके रुपये खर्च करने पर पुलिस उसकी दोस्त बन गई।

आरोपी ने घरवालों से ली थी रकम
लखनऊ से बिजनौर पेशी पर गए अपराधी आदित्य राणा को उसके घरवालों ने करीब 50 हजार रुपये दिये थे। शायद इसलिए ही उसे भागने के बाद किसी की मदद की जरूरत नहीं पड़ी होगी। चर्चा है कि भागने के बाद खेत के सहारे वह हाईवे पर आया और किसी वाहन से भाग निकला, इसलिए पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : डांसर सपना चौधरी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा रवाना होगी लखनऊ पुलिस

संबंधित समाचार