सोनाली फोगाट को दिया गया था ‘सिंथेटिक ड्रग्स’, दो घंटे बाथरूम में रखा बंद, साथी ने कबूला, CCTV में मिला सबूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा नेता और टिकटाक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से पर्दा उठना शुरू हो गया है। होटल के कमरे से मिली लाश महज हार्ट अटैक नहीं था। पार्टी के दौरान सोनाली को सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंद्र ने ड्रिंक्स में सिंथेटिक ड्रग्स मिलाकर पिलाई थी। इसके बाद उसे शौचालय की तरफ ले जाया गया …

भाजपा नेता और टिकटाक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से पर्दा उठना शुरू हो गया है। होटल के कमरे से मिली लाश महज हार्ट अटैक नहीं था। पार्टी के दौरान सोनाली को सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंद्र ने ड्रिंक्स में सिंथेटिक ड्रग्स मिलाकर पिलाई थी। इसके बाद उसे शौचालय की तरफ ले जाया गया और करीब दो घंटे तक वहां बंद रखा गया। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह रहस्य उजागर हुआ है।

पुलिस की आगे की जांच में अभी कई खुलासे होने बाकी है। इस बीच भाजपा के झंडे में लिपटे सोनाली के शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार हिसार में किया गया। उनकी अर्थी को कंधा और मुखाग्नि पुत्री यशोधरा ने दी। गोवा पुलिस ने खुलासा किया है कि 22 अगस्त को कर्लीज क्लब में पार्टी के दौरान केक काटा गया था। इसी दौरान सोनाली फोगाट, उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र के अलावा दो युवतियां मौजूद थीं। बाद में पार्टी के दौरान सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने जबरदस्ती सोनाली को सिंथेटिक ड्रग्स पिलाई। सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिखाई दे रहा है।

पत्रकारों से बातचीत में गोवा पुलिस के आईजी नार्थ ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने कबूल किया कि पैसों के लेनदेन के चलते साजिश के तहत सोनाली फोगाट को ड्रग्स पिलाई। ड्रग की ओवरडोज से सोनाली की हालत बिगड़ी। सोनाली के होश में नहीं होने पर उसे करीब साढ़े चार बजे पकड़ कर शौचालय में ले जाते हैं। वहां पर सोनाली को दो घंटे तक अंदर बंद रखते हैं और इसके बाद होटल लेकर आते हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज