लखनऊ: धर्म परिवर्तन करने वाले दंपती ने लगाई सुरक्षा की गुहार, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीबीडी थाना क्षेत्र निवासी एक दंपती ने धर्म-परिवर्तन के बाद पिता-भाई से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि परिजन उन्हें धमकियां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीबीडी पुलिस हरकत में आई। पुलिस के अनुसार, प्रार्थना पत्र देने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने …

लखनऊ। बीबीडी थाना क्षेत्र निवासी एक दंपती ने धर्म-परिवर्तन के बाद पिता-भाई से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि परिजन उन्हें धमकियां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीबीडी पुलिस हरकत में आई। पुलिस के अनुसार, प्रार्थना पत्र देने से इंकार कर दिया।

इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित दंपत्ति स्थानीय स्तर के स्प्रिंग डेल अपार्टमेंट में रहते हैं। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन प्रार्थना पत्र देने से इंकार कर दिया है। वायरल वीडियो के अनुसार, वर्ष 2006 में महिला ने धर्म परिवर्तन कर इंदिरानगर निवासी मो. सलीम से शादी की थी। करीब 15 वर्षों के दौरान ससुर और जेठ की हरकतों देखते हुए पति समेत अपने धर्म में आने का निर्णय लिया है।

आरोप लगाया कि उसे ससुर व जेठ की ओर से बेटी सहित सरेआम बलत्कार की धमकियां दी जा रही है। इसमें जेठ वसीम अकरम का मुख्तार अंसारी से ताल्लुक है। आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में रेप का प्रयास कर चुका है। जबकि ससुर हनीफ की हरकतों से परेशान होकर निर्यण लिया है। लिहाजा दंपत्ति को जान का खतरा है। सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: धर्म छिपाकर दोस्ती…शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध…अब धर्म परिवर्तन का दवाब

संबंधित समाचार