गुजरात दौरे पर आज पीएम मोदी, साबरमती रिवरफ्रंट FOB का करेंगे उद्घाटन, जानें ब्रिज की खासियत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी शनिवार को शाम करीब 5:30 बजे अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर खादी उत्सव को संबोधित करेंगे। साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट पर एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बने अटल फुट-ओवर ब्रिज (FOB) का उद्घाटन करेंगे। खादी उत्सव भारत के …

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी शनिवार को शाम करीब 5:30 बजे अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर खादी उत्सव को संबोधित करेंगे। साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट पर एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बने अटल फुट-ओवर ब्रिज (FOB) का उद्घाटन करेंगे।

खादी उत्सव भारत के स्वतंत्रता संग्राम में खादी के महत्व को दर्शाने के लिए केंद्र के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित किया जा रहा एक अनूठा आयोजन है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्सव शनिवार शाम साबरमती तट पर आयोजित किया जाएगा, जहां गुजरात के विभिन्न जिलों की 7,500 महिला खादी कारीगर एक ही समय पर चरखा चलाएंगी।

इस कार्यक्रम में 1920 के बाद से इस्तेमाल किए गए 22 चरखों को प्रदर्शित करके ‘चरखों’ की विकास यात्रा पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस्तेमाल किए गए ‘यरवदा चरखा’ के साथ विभिन्न चरखे प्रदर्शित किए जाएंगे, जो आज की प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित हैं। इस दौरान पांडुरु खादी के उत्पादन का ‘लाइव’ प्रदर्शन भी होगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी गुजरात राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के एक नए कार्यालय भवन और साबरमती नदी पर एक फुट-ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री भुज में ‘स्मृति वन’ का उद्घाटन करेंगे, जो गुजरात में 2001 के भूकंप के बाद लोगों द्वारा कठिन परिस्थितियों से उबरने के लिए दिखाई गई भावना को दर्शाता है। इसके अलावा वह भुज में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मोदी भारत में सुजुकी के 40 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

ये है ब्रिज की खासियत
पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच फुटओवर ब्रिज के निर्माण में कई बारीकियों का ध्यान रखा गया है। इसे बेहद आकर्षक रूप दिया गया है। 300 मीटर का यह ब्रिज साबरमती रिवरफ्रंट के ईस्ट और वेस्ट को जोड़ता है। यह ब्रिज मल्टीलेवल कार पार्किंग और ईस्ट और वेस्ट बैंक पर विकास को नई दिशा देगा। यहां कला और सांस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। इस ब्रिज का डिजाइन भी बेहद आकर्षक है।

ये भी पढ़ें- भारत के 49वें चीफ जस्टिस के तौर पर आज शपथ लेंगे यूयू ललित, जानें कब तक होगा कार्यकाल

संबंधित समाचार