गोंडा: छुट्टा जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी डीसीएम, 25 घायल, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। अयोध्या से बलरामपुर जा रही एक डीएसएम शुक्रवार की देर रात सड़क पर बैठे छुट्टा मवेशी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम अनियंत्रित होकर सडक किनारे पलट गई। इस हादसे में डीसीएम में सवार करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और …

गोंडा। अयोध्या से बलरामपुर जा रही एक डीएसएम शुक्रवार की देर रात सड़क पर बैठे छुट्टा मवेशी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम अनियंत्रित होकर सडक किनारे पलट गई। इस हादसे में डीसीएम में सवार करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे के वक्त डीसीएम में करीब 40 लोग सवार थे। यह सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने अयोध्या गए थे और वहां से वापस बलरामपुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हे अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है।

बलरामपुर जिले के मथुरा बाजार के रहने वाले संजय के मुताबिक शुक्रवार को उसकी दादी का निधन हो गया था। दादी के अंतिम संस्कार के लिए संजय समेत गांव के करीब 40 लोग डीसीएम से अयोध्या गए थे और देर रात सभी वापस बलरामपुर लौट रहे थे। डीसीएम गोंडा बलरामपुर मार्ग पर पंडरीकृपाल गांव के समीप पहुंची ही थी कि सडक पर अचानक एक छुट्टा जानवर आ गया।

जानवर के बचाने के चक्कर में डीसीएम अनियंत्रित हो गई और उससे टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि छुट्टा मवेशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में डीसीएम सवार 25 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकलवाया और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि 25 लोग घायल हुए हैं जिसमें नौ महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हायर सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें-बहराइच: बस को बचाने के चक्कर में पलटी डीसीएम, चालक घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव