वाराणसी: महंगाई पर नहीं देखा होगा ऐसा प्रदर्शन, जानिये पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। देश भर में महंगाई को लेकर समाज का हर वर्ग परेशान है। आये दिन चीजों के दाम आसमान छू रहे है। इसको लेकर वाराणसी में शनिवार को एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। यहां भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने हाथों में रोटी लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथ में रोटी …

वाराणसी, अमृत विचार। देश भर में महंगाई को लेकर समाज का हर वर्ग परेशान है। आये दिन चीजों के दाम आसमान छू रहे है। इसको लेकर वाराणसी में शनिवार को एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। यहां भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने हाथों में रोटी लेकर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने हाथ में रोटी लेकर महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर रोटी आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से खाद्य सामग्री से टैक्स हटाने की मांग की। ऐसा न करने पर उन्होंने बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के रोटी आंदोलन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें –कन्नौज: सवारियों के लिए बस ड्राइवर और साथियों ने ऑटो चालक को पीटा, राहगीरों में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार