लखनऊ में राजनाथ सिंह से मिलकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांगें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की परिचय बैठक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आवास पर शनिवार को संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हुई। संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित लखनऊ इकाई का रक्षामंत्री से परिचय करवाया। …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की परिचय बैठक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आवास पर शनिवार को संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हुई। संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित लखनऊ इकाई का रक्षामंत्री से परिचय करवाया।

लखनऊ से बीजेपी के लोकसभा सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को व्यापारियों की समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा।


ज्ञापन में प्रमुख रुप से लखनऊ में ‘मिक्स लैंड यूज पॉलिसी’ बनाए जाने तथा स्वभाविक रूप रिहायशी से वाणिज्यिक उपयोग में परिवर्तित होने वाली बाजारों को मार्केट स्ट्रीट घोषित किए जाने एवं रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को विदेशी E-Commerce से बचाने हेतु ‘ई-कॉमर्स पॉलिसी’ बनाए जाने तथा ‘व्यापार नीति आयोग’ के गठन की मांग की।

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महामंत्री अशोक भाटिया, संजय त्रिवेदी, राजीव शुक्ला ,आशीष गुप्ता, राजन मिश्रा, अमित अग्रवाल, मोहित कपूर, संजीव जैन, कोषाध्यक्ष गिरीश भार्गव सहित नवनिर्वाचित कमेटी के सभी 35 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 60 उपाध्यक्ष, 10 संगठन मंत्री, 10 मंत्री, 2 चार मंत्री शामिल थे।

ये भी पढ़ें : व्यापारियों की उन्नति के बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं : संजय गुप्ता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात