बच्ची और घोड़े की अनोखी दोस्ती को देख यूजर्स हुए हैरान, वायरल हुआ वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Girl-Horse Viral Video: जानवरों और इंसानों की दोस्ती तो आपने बहुत देखी होगी। लेकिन इस बीच एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो यूजर्स का दिल जीत रहा है। हालांकि, बच्चों की मासूम हरकतें बड़े से बड़े जानवरों को अपने वस में कर लेती है। वैसे ही जैसे इस वीडियो में …

Girl-Horse Viral Video: जानवरों और इंसानों की दोस्ती तो आपने बहुत देखी होगी। लेकिन इस बीच एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो यूजर्स का दिल जीत रहा है। हालांकि, बच्चों की मासूम हरकतें बड़े से बड़े जानवरों को अपने वस में कर लेती है। वैसे ही जैसे इस वीडियो में दिखने वाला घोड़ा इस छोटी सी बच्ची का दिवाना हो गया है। यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बच्ची और घोड़े की दोस्ती ने जीता दिल
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक घोड़ा बाड़ के बीच से अपना चेहरा निकाल हुआ है और एक छोटी बच्ची उसे सहलाते हुए दिख रही है। घोड़े के चेहरे को छूते ही छोटी लड़की हंस पड़ती है और घोड़ा भी इन पलों को एंजॉय करता वीडियो में नजर आ रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद कर रहे हैं।

वायरल हुआ क्यूट वीडियो
वीडियो को 21 अगस्त को ट्विटर पेज “Good News Movement” पर पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ” इन दो प्यारे जीवों के बीच एक कोमल क्षण।”

ये भी पढ़ें- Video: प्रयागराज की सड़कों पर मगरमच्छ, खा गया कई सूअर, घरों में दुबके लोग