लखनऊ: 15 लाख करोड़ का हिसाब मांगने कल सड़कों पर उतरेगी आम आदमी पार्टी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कल यानी रविवार को सड़कों पर उतरेंगे और कई किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व 15 लाख करोड़ के घोटाले का केंद्र सरकार से जवाब मांगने के लिए पदयात्रा करेंगे और विरोध जाहिर करेंगे। इस बात …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कल यानी रविवार को सड़कों पर उतरेंगे और कई किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व 15 लाख करोड़ के घोटाले का केंद्र सरकार से जवाब मांगने के लिए पदयात्रा करेंगे और विरोध जाहिर करेंगे।
इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुये दी। आम आदमी पार्टी के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुये 15 लाख करोड़ रूपये के घोटाले का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि भारत की सरकार के द्वारा देश के खजाने पर 15 लाख करोड़ रूपये की चोट पहुंचायी गई है,उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में जो लूट की गयी है। उसकी वजह से देश का खजाना खाली हो गया है और बेरोजगारी व मंहगाई में बेहताहाश वृद्धि हुई है, उसके खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आम आदमी पार्टी कल प्रदर्शन करेगी।
इस प्रदर्शन के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां व तिरंगा लेकर पद यात्रा करेंगे और जनता के बीच जायेंगे, यह पद यात्रा 15 लाख करोड़ की लूट के खिलाफ होगी।
उन्होंने 15 लाख करोड़ की लूट का अर्थ समझाते हुये कहा कि देश के लोगों को यह पता होना चाहिए की आप के बच्चों के दूघ पर, आटा, दाल, चावल पर टेक्स लग रहा है,दवाओं पर टेक्स लगाया जा रहा है। खाने पीने की चीजे मंहगी हो गयी है।
लेकिन नरेंद्र मोदी जी के करीबी पूंजीपति मित्रों का हजार,दो हजार करोड़ रूपये नहीं बल्कि 10 लाख करोड़ रूपये जो कर्ज के रूपे में लिये गये थे, माफ कर दिया गया है। बैंको में जो आम जनता का पैसा जमा है। सरकार उसको निकालती है और चंद पूंजीपतियों को बांट देती है और फिर जब वह पैसा नहीं वापस आता है,तो उसको माफ कर दिया जाता है। इस दौरान संजय सिंह ने उन कंपनियों के नाम भी गिनाए जिनके कर्जे माफ किए गए हैं।
यह भी पढ़ें-लखनऊ: आम आदमी पार्टी ने 80 लोगों को दिलाई सदस्यता
