पीलीभीत: नामकरण की दावत में नर्तकियां बुलाकर कराया अश्लील डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/ बरखेड़ा, अमृत विचार। प्रतिबंध और सख्ती के दावों के बीच नर्तकियों को बुलाकर अश्लील डांस परोसने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में इस तरह का मामला सामने आने पर कार्रवाई की गई थी। उसके बाद अब नया मामला उजागर हुआ है। जिसमें नामकरण …

पीलीभीत/ बरखेड़ा, अमृत विचार। प्रतिबंध और सख्ती के दावों के बीच नर्तकियों को बुलाकर अश्लील डांस परोसने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में इस तरह का मामला सामने आने पर कार्रवाई की गई थी। उसके बाद अब नया मामला उजागर हुआ है। जिसमें नामकरण संस्कार की दावत में एक ग्रामीण द्वारा घर के बाहर टेंट लगाकर नर्तकियों का अश्लील डांस परोसा गया। पहले पुलिस अंजान बनी रही और फिर शोर बढ़ा तो जांच के नाम पर मामला दबा दिया गया। कोई साक्ष्य न मिलने की बात कहकर पुलिस ने कार्रवाई से ही हाथ खींच लिए हैं।

घटना शुक्रवार रात की है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर में एक ग्रामीण के घर बच्चे के नामकरण संस्कार की दावत थी। इसमें रिश्तेदारों, ग्रामीणों के अलावा दूर दराज से परिचित बुलाए गए थे। बताते हैं कि नामकरण की दावत के इस जश्न में बाहर से कई नर्तकियां बुलाई गई। इसके बाद घर के बाहर टेंट लगाकर कुर्सियां डाल दी गई। फिर देर रात तक अश्लील डांस परोसा गया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे खलबली मच गई। पहले तो काफी देर तक पुलिस इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताती रही।

उसके बाद खुद का बचाव करने को दबिश दी गई। मगर, तब तक नर्तकियां जा चुकी थी। पुलिस को गांव में टेंट लगा मिला। इसके बाद अब कार्रवाई करने के बजाय मामला ही ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। छानबीन कराई जा रही है। मौके पर इस तरह का कोई साक्ष्य नहीं मिल सका है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: रोडवेज की बस अचानक बनी आग का गोला, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा