बरेली: शहर में बंदरों का आतंक जारी, भाजपा नेता पर हमलाकर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। नगर निगम इन्हें पकड़ नहीं पा रहा है। अब जनकपुरी में भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया है। जनता को बंदरों से राहत दिलाने में वन विभाग बाधा बना है। निगम ने दो माह पहले शहर …

बरेली, अमृत विचार। शहर में बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। नगर निगम इन्हें पकड़ नहीं पा रहा है। अब जनकपुरी में भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया है। जनता को बंदरों से राहत दिलाने में वन विभाग बाधा बना है। निगम ने दो माह पहले शहर से दो हजार बंदर पकड़ने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। पिछले सप्ताह निगम ने वन विभाग को दोबारा रिमाइंडर भेजकर बंदर पकड़ने की अनुमति मांगी थी।

जनकपुरी निवासी भाजपा बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आरके पाल के अनुसार बंदरों ने हमला कर दिया, जब वह घर के बाहर बैठे थे। भागने का प्रयास किया तो बंदर ने पैर में काट लिया। उन्होंने बताया कि बंदर क्षेत्र में अब तक 15 लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। सीबीगंज के उद्यमी राजेश गुप्ता ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र और आवासीय कालोनी में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं।

नगर निगम की टीम ने कभी सीबीगंज में बंदरों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने निगम से क्षेत्र की जनता को बंदरों से राहत दिलाने की मांग की है। नगर निगम ने दो माह पहले वन विभाग से शहर में दो हजार बंदरों को पकड़ने की अनुमति मांगी थी, लेकिन सिर्फ 100 बंदरों को पकड़ने की अनुमति मिली। जनता को बंदरों से राहत दिलाने का यह आंकड़ा निगम ने रामपुर गार्डन से ही पूरा कर लिया था।

यह भी पढ़ें- बरेली: रोजगार मेले में 38 कंपनियां हुईं शामिल, 532 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन

संबंधित समाचार