बरेली: विद्युत विभाग के दो जेई पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, कोर्ट में अर्जी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विद्युत विभाग के संविदा श्रमिक की पत्नी से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोपी डेलापीर सब स्टेशन के अवर अभियंता जितेंद्र केसरवानी व डीडीपुरम के अवर अभियंता नीरज पवार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने को पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में अर्जी दी है। कोर्ट ने इज्जतनगर पुलिस से …

बरेली, अमृत विचार। विद्युत विभाग के संविदा श्रमिक की पत्नी से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोपी डेलापीर सब स्टेशन के अवर अभियंता जितेंद्र केसरवानी व डीडीपुरम के अवर अभियंता नीरज पवार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने को पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में अर्जी दी है। कोर्ट ने इज्जतनगर पुलिस से मामले में रिपोर्ट तलब करते हुए सुनवाई को 20 सितंबर की तिथि नियत की है।

पीड़िता ने अर्जी देकर उल्लेखित किया कि दोनों आरोपी विद्युत विभाग में जेई हैं। पति की गैरमौजूदगी में घर पर आ जाते थे। इसका पति ने विरोध किया था। 18 जून की रात 9 बजे घर पर अकेली थी। तभी दोनों जेई शराब के नशे में धुत होकर जबरन घर में आ धमके व छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है कि चार पांच बदमाश किस्म के अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट की। थाना पुलिस व अधिकारियों को तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली।

यह भी पढ़ें- बरेली: ईमानदारी की मिसाल बना बस चालक, रुपयों से भरा बैग यात्री को लौटाया

संबंधित समाचार