कुछ ही घंटों में जमींदोज हो जाएंगे ट्विन टावर, निकटवर्ती इमारतों से निवासियों को निकाला गया
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-93 ए में स्थित ट्विन टावर आज जमींदोज हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज दोपहर 2:30 इस टावर को गिरा दिया जायेगा। नोएडा में सुपरटेक के जल्द ही ढहाए जाने वाले ट्विन टावर के निकट स्थित दो हाउसिंग सोसाइटी को खाली कराया गया है। सुपरटेक ट्विन टावर को गिराए जाने …
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-93 ए में स्थित ट्विन टावर आज जमींदोज हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज दोपहर 2:30 इस टावर को गिरा दिया जायेगा। नोएडा में सुपरटेक के जल्द ही ढहाए जाने वाले ट्विन टावर के निकट स्थित दो हाउसिंग सोसाइटी को खाली कराया गया है।
सुपरटेक ट्विन टावर को गिराए जाने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। 13 साल में बनी दोनों इमारतें टूटने में सिर्फ 9 सेकेंड लगेंगे। ट्विन टावर गिराने का जिम्मा एडिफाइस नाम की कंपनी को मिला है। ये काम प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता की निगरानी में हो रहा है।
एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी के लगभग 5,000 निवासियों को निकालने का काम सुबह सात बजे तक पूरा किया जाना था। निकासी प्रक्रिया पर नजर रख रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर निवासी पहले ही बाहर जा चुके हैं और कई निवासी कल शाम स्वयं ही चले गए थे।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘निकासी प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है।’’ अधिकारियों ने बताया कि निवासियों, उनके वाहनों और पालतू जानवरों को सुबह सात बजे तक बाहर ले जाना था, जबकि निजी सुरक्षाकर्मी एवं अन्य कर्मचारियों को भी अपराह्न एक बजे तक दोनों सोसाइटी से हटा दिया जाएगा। दोनों अवैध टावर को अपराह्न ढाई बजे ढहाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- भ्रष्टाचार से बना ट्विन टावर पलक झपकते ही होगा धड़ाम, बने 20,000 विस्फोटक पॉइंट, 40 एक्सपर्ट की टीमों की रहेगी नजर
