बरेली: ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 6 की दर्दनाक मौत, कई जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रविवार का दिन मनहूसियत भरा रहा जब, पुलभट्टा -सितारगंज मार्ग पर स्थित उत्तम नगर गुरद्वारे में सिख संगत अखंड पाठ में शिरकत करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्राली में सिरसा मोड़ के निकट पीछे से फर्राटा भरकर आ रहे एक मौत के परकाले ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे …

बरेली, अमृत विचार। रविवार का दिन मनहूसियत भरा रहा जब, पुलभट्टा -सितारगंज मार्ग पर स्थित उत्तम नगर गुरद्वारे में सिख संगत अखंड पाठ में शिरकत करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्राली में सिरसा मोड़ के निकट पीछे से फर्राटा भरकर आ रहे एक मौत के परकाले ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पलटी ट्राली के नीचे दब कर दो बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद भाग जाने की कोशिश कर रहे ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए आनन फानन स्थानीय सीएचसी भिजवाया जहां गंभीर पांच घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे की जैसे जैसे लोगों को जानकारी मिलती गई, उत्तमनगर गुरूद्वारे से लेकर सरकारी अस्पताल तक लोगों की भीड़ जानकारी लेने को जुटती रही। व्हाट्सएप के जरिए भी जानकारी देकर घायलों की मदद की बात कही गई।

रविवार सुबह घटी इस घटना में सभी हताहत तथा घायल एक ही गांव बशगर निकट शक्ति फार्म किच्छा के निवासी हैं।इनकी पारिवारिक हालत भी रोज कुआं खोदकर पानी पीने जैसी है।

नानकमत्ता साहिब प्रबंधन कमेटी ने ली घायलों के इलाज की जिम्मेदारी
उत्तराखंड के सबसे बड़े और प्रसिद्ध नानकमत्ता साहिब प्रबंधन कमेटी की ओर से हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज की जिम्मेदारी ली गई है। गुरुद्वारा प्रबंधक व पूर्व आईएएस डॉ हरवंश सिंह चुघ ने फोन पर बताया कि, हादसे को लेकर कोई भी राहत भरा कदम उठाने की पहली जिम्मेदारी तो राज्य सरकार की है पर अपनी भी जिम्मेदारी समझते हुए नानकमत्ता साहिब प्रबंधन कमेटी की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि इलाज का सारा खर्च उठाया जाए।

आकाश नामक बच्चे की तलाश में भटकते रहे लोग
घायलों तथा मृतकों को सीएचसी लाए जाने के बाद आकाश नाम के एक बच्चे की खबर नहीं लग पा रही थी जिसको लेकर परिजन काफी देर तक इधर उधर जानकारी लेने को भटकते रहे। काफी देर बाद जब पता चला कि घायलों की सूची में नाम गलत दर्ज हुआ था और वह सीएचसी में भर्ती है,तब जाकर उन्हें चैन मिल सका। घटना में आंशिक रूप से घायल पांच लोगों को सिख संगत के समाजसेवियों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मुक्त कर देने के बाद घर भिजवाया।

ये भी पढ़ें- बरेली: कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री अरविंद शर्मा ने की समीक्षा बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

संबंधित समाचार