मुरादाबाद : महंगाई के खिलाफ नहीं निकल पाई आम आदमी पार्टी की पदयात्रा, नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। रविवार को आम आदमी पार्टी द्वारा महंगाई के खिलाफ निकलने वाली पदयात्रा नहीं निकाली गई। पुलिस प्रशासन ने धारा 144 लगी होने का हवाला देकर आम आदमी पार्टी की पदयात्रा को रोक दिया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस ने पदयात्रा नहीं निकलने …

मुरादाबाद,अमृत विचार। रविवार को आम आदमी पार्टी द्वारा महंगाई के खिलाफ निकलने वाली पदयात्रा नहीं निकाली गई। पुलिस प्रशासन ने धारा 144 लगी होने का हवाला देकर आम आदमी पार्टी की पदयात्रा को रोक दिया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस ने पदयात्रा नहीं निकलने दी।

रविवार की सुबह 11:00 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित कराने के लिए पदयात्रा निकालने के मकसद से सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचे थे। लेकिन वहां पहले से ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात था। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पद यात्रा निकालने की अनुमति नहीं होने का हवाला दिया।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पर ही धरने पर बैठ गए और उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। आम आदमी पार्टी के रुहेलखंड प्रांत के उपाध्यक्ष राशिद सैफी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से धारा 144 लगी होने का हवाला देकर पद यात्रा निकालने से मना किया गया, जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गए और जिला प्रशासन के माध्यम से अपना ज्ञापन सरकार को भेजा। पदयात्रा रोके जाने से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में काफी रोष था।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : घरों में सामूहिक नमाज पढ़ने पर 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार