IND vs PAK, Asia Cup 2022 : भारत के खिलाफ ‘काली पट्टी’ बांधकर खेलेगी पाकिस्तान टीम, जानिए क्यों?
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में आज (28 अगस्त) भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ‘काली पट्टी’ बांधकर उतरेगी। टीम ने यह फैसला पाकिस्तानी में बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों और पीड़ियों को …
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में आज (28 अगस्त) भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ‘काली पट्टी’ बांधकर उतरेगी। टीम ने यह फैसला पाकिस्तानी में बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों और पीड़ियों को सपोर्ट करने के लिए किया है। यह बात पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप में आज अपना पहला मैच भारतीय टीम के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में पाकिस्तान टीम काली पट्टी बांधकर खेलेगी। यह पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों को सपोर्ट के लिए किया जाएगा।
1000 से अधिक लोगों की जा चुकी है जानें
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 1000 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं। 1527 लोग घायल हुए हैं। वहीं 719,558 पशुओं की भी मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में ही 119 लोगों की मौत हुई है, जबकि 71 लोग घायल हुए हैं। सिंध प्रांत में 76 , खैबर-पख्तूनख्वा में 31, गिनगिट-बाल्टिस्तान में छह , बलूचिस्तान में चार तथा पीओके में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
110 जिले बाढ़ की चपेट में आए
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के मुताबिक पूरे पाकिस्तान में 3,451.5 किमी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई हैं और 149 पुल ढह गए हैं जबकि 170 दुकानें नष्ट हो गई हैं। वहीं करीब 10 लाख से अधिक घर पूर्ण अथवा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। पाकिस्तान के कम से कम 110 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें से 72 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। बचावदलों ने बाढ़ में फंसे 51,275 लोगों को बचाया है और 4,98,442 लोग राहत शिविरों में ठहराये गये हैं।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : 100वें टी20 मैच से पहले एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को दिया खास मैसेज, जानें क्या कहा?
