Viral Video: दो मगरमच्छों के बीच हुई खतरनाक जंग, रोमांच से भरपूर इस वीडियो को देख आप भी रह जाएंगे दंग
वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर मगरमच्छों के बहुत से वीडियो देखे होंगे। वहीं इनके बार में कहा जाता है कि खतरनाक जानवर भी मगरमच्छों से दूर रहते हैं। चलने और भागने में इनकी रफ्तार कम होती है, लेकिन अगर ये किसी को अपने जबड़े में फंसा लें, तो फिर उसका बच पाना नामुमकिन ही होता …
वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर मगरमच्छों के बहुत से वीडियो देखे होंगे। वहीं इनके बार में कहा जाता है कि खतरनाक जानवर भी मगरमच्छों से दूर रहते हैं। चलने और भागने में इनकी रफ्तार कम होती है, लेकिन अगर ये किसी को अपने जबड़े में फंसा लें, तो फिर उसका बच पाना नामुमकिन ही होता है। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि मगरमच्छ के जबड़े से कोई आसानी से बच पाए।
वहीं ये भी माना जाता है मगरमच्छ बेहद खूंखार होते हैं और किसी से नहीं डरते, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर दो मगरमच्छों की ही आपस में लड़ाई हो जाए तो क्या होगा? इस बात की कल्पना करना काफी आसान है कि अगर दो मगरमच्छ आपस में भिड़े तो लड़ाई काफी रोमांचक और दिलचस्प होगी। बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो मगरमच्छ पानी से बाहर निकले हुए हैं और जमीन पर रेंग रहे हैं।
https://twitter.com/i/status/1561871702203572224
अचानक उनमें से एक मगरमच्छ आक्रामक हो जाता है और अपना बड़ा-सा मुंह खोलकर दूसरे मगरमच्छ की ओर बढ़ने लगता है। इसके बाद वीडियो काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच जाता है। आप देखेंगे कि वह दूसरे मगरमच्छ की पूंछ को जोर से पकड़ लेता है। इसके बाद तो दूसरा वाला मगरमच्छ भी उस पर हावी हो जाता है और उसकी गर्दन को अपने कब्जे में कर लेता है। दोनों मगरमच्छ एक दूसरे से लड़ते-भिड़ते पानी के अंदर चले जाते हैं और वीडियो यही पर खत्म हो जाता है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर The Dark Side Of Nature नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। 23 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 1.66 लाख बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं बहुत सारे यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- दुनिया के इन Videos में देखिए कैसे ध्वस्त होती हैं बहुमंजिला इमारतें
