लखनऊ : डीजे बजाने को लेकर भाजपा नेता और सिपाही में मारपीट, वीडियो वायरल
लखनऊ। बिजनौर थानाक्षेत्र अन्तर्गत तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर शनिवार देर रात भाजपा नेता का सिपाही से विवाद हो गया। इसके बाद सिपाही भाजपा नेता को कोतवाली लेकर पहुंचे और वहां उनकी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया। जब यह मामला तुल पकड़ने लगा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली …
लखनऊ। बिजनौर थानाक्षेत्र अन्तर्गत तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर शनिवार देर रात भाजपा नेता का सिपाही से विवाद हो गया। इसके बाद सिपाही भाजपा नेता को कोतवाली लेकर पहुंचे और वहां उनकी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया। जब यह मामला तुल पकड़ने लगा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया।
बता दें कि बिजनौर थानाक्षेत्र के मलाही खेड़ा निवासी गोलू लोधी भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य हैं। बिजनौर कोतवाली के पीछे लोधी मार्केट में उनकी दुकान है। वह लोहे का कारोबार करते हैं। शनिवार रात भाजपा नेता साथी प्रमोद और नितिन के साथ दुकान पर बैठे थे। वहीं बगल की मोबाइल शॉप में दुकानदार तेज वैल्यूम में डीजे बजा रहा था।
भाजपा नेता का आरोप है कि कोतवाली में तैनात सिपाही शिवम चौधरी दो अन्य सिपाहियों को लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए डीजे बंद करा दिया। विरोध करने पर सिपाही भाजपा नेता को भी कोतवाली ले गए और वहां पहुंचकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने लगा।
जिसके भाजपा नेता के समर्थक समेत क्षेत्रीय दुकानदार कोतवाली में पहुंचे और घेराव कर हंगाम शुरू कर दिया। इस दौरान बिजनौर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। बवाल बढ़ता देख बिजनौर कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने एसीपी कृष्णानगर को सूचना दी। जानकारी होने पर एसीपी कृष्णानगर मौके पर पहुंचे। फिर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : भाजपा नेता से दो सिपाहियों ने की मारपीट, थाने में दी गई तहरीर
