उन्नाव: आठ मोटरसाइकिल व स्मैक समेत दो अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। थाना अचलगंज पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर करीब 30 लाख रुपये कीमत की 300 ग्राम स्मैक और आठ चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरो को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर चलाए जा रहे अभियान के थाना अचलगंज पुलिस टीम ने मुखबिर …

उन्नाव। थाना अचलगंज पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर करीब 30 लाख रुपये कीमत की 300 ग्राम स्मैक और आठ चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरो को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर चलाए जा रहे अभियान के थाना अचलगंज पुलिस टीम ने मुखबिर के सहयोग से दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 30 लाख रुपये कीमत की 300 ग्राम स्मैक व चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद किया गया।

आस पास के जनपद के थानो मे दर्ज है कई मुकदमे। थाना अचलगंज प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुई बाईक चोरी घटनाओ की उ0नि0 प्रेम नरायण सरोज व उ0नि0 नीरज सिंह मय हमराह फोर्स के साथ जॉच पड़ताल कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र आजाद मार्ग से दो अंतर्जनपदीय वाहन चुराने वाले सूरज निवासी बिन्दानगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट ललित वाजपेई उर्फ राहुल निवासी श्रीनगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट को 300 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

चोरी के पास से आधा दर्जन से अधिक मोटर साइकिल हुई बरामद। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनो शातिर बाईक चोर है जिनकी निशाना देही पर चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद हुई। और उन्नाव समेत कानपुर, लखनऊ के थानो मे दोनो के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है पेशावर वाहन चोर और स्मैक तस्कर है। गिरफ्तार किया गया।

इनके गिरोह का अर्पित सिंह निवासी ग्राम मुनऊखेड़ा थाना बिहार उन्नाव जो कि वर्तमान समय मे जेल मे है अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच बदमाश गिरफ्तार

संबंधित समाचार