लखनऊ: ट्रेन की लेटलतीफी से परेशान हुए भाजपाई, प्रदेश अध्यक्ष के आगमन का है कार्यक्रम
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कल राजधानी आ रहे हैं। इसको लेकर पूरे शहर में तैयारियां जोरो पर हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के समय पर आगमन को लेकर सशंकित हैं। कारण है नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस। जो समय पर लखनऊ अक्सर नहीं पहुंच रही …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कल राजधानी आ रहे हैं। इसको लेकर पूरे शहर में तैयारियां जोरो पर हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के समय पर आगमन को लेकर सशंकित हैं। कारण है नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस। जो समय पर लखनऊ अक्सर नहीं पहुंच रही है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ आना है।
पार्टी ने शताब्दी एक्सप्रेस के लखनऊ पहुंचने के निर्धारित समय दोपहर 12.50 बजे के हिसाब से उनके स्वागत और प्रदेश मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण समारोह की तैयारी की है लेकिन रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से लखनऊ पहुंची है।
भाजपा नेताओं को बताया गया है कि लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रैक पर चल रहे काम के कारण ट्रेन लेट हो रही है। सोमवार को भी ट्रेन का समय पर पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में भाजपा नेताओं की परेशानी बढ़ गई है कि ट्रेन लेट होने से सारा कार्यक्रम बिगड़ जाएगा।
यह भी पढ़ें –सुपरमार्केट में वाइन बेचने का पिछली सरकार का निर्णय अच्छा था लेकिन लागू नहीं हो सका: पवार
