उन्नाव: नंदन वन में योगासन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। आज इंद्रा नगर स्थित नंदन वन पार्क मे डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ने जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता मे जनपद के 2 दर्जन से अधिक विद्यालयों के एक सैकड़ा से अधिक योगासन के खिलाड़ियों ने योगा खेल के विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती …

उन्नाव, अमृत विचार। आज इंद्रा नगर स्थित नंदन वन पार्क मे डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ने जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता मे जनपद के 2 दर्जन से अधिक विद्यालयों के एक सैकड़ा से अधिक योगासन के खिलाड़ियों ने योगा खेल के विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे सदर विधायक पंकज गुप्ता, जय नारी शक्ति संगठन की प्रदेश प्रवक्ता उमा त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह व प्रीति सिंह अध्यक्ष बाल कल्याण न्याय पीठ ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिला योगासना एसोसिएशन के पदाधिकारियों में योगेंद्र तिवारी जिला सचिव, शैलेन्द्र शुक्ला, अभिषेक यादव, सावित्री शुक्ला ने अभी अतिथियों का अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक ने अपने उद्बोधन मे कहा की बच्चे देश का भविष्य होते है, आज की इस आधुनिक माहौल मे बच्चे तमाम तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के चक्कर मे पड़ के अपने भविष्य को अंधकार मे ले जा रहे है, ऐसे मे उनके अभिभावकों की जिम्मेदारी है की वह बच्चो के भविष्य पर ध्यान।

विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद प्रीति सिंह ने बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आगामी दिनों मे योग व्यायाम के साथ साथ करियर बनाने के लिए एक अच्छा अवसर बना रहा है। योग को खेल मे शामिल होने से योग मे रुचि रखने वाले बच्चो के लिए नौकरी पाने के लिए भी अवसर पैदा करेंगे। इस दौरान योग कि पुरुष एकल प्रतियोगिता मे आयुष बाजपेई ने गोल्ड, चित्रांश वर्मा ने सिल्वर जबकि धैर्य शुक्ला ने ब्रोंज पादक जीता। इस मौके पर ब्राम्हकुमारी के साधक, प्रीति गुप्ता, तुषार अवस्थी, कपिल शुक्ला, सुशील तिवारी सभासद, दिनेश तिवारी प्रधान, ललित शुक्ला, सुरेंद्र द्विवेदी समेट एक सैकड़ा खिलाडी व उनके अभिभावक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –बिजनौर: डीजल चोरी के आरोप में फंसे एआरएम को मिली जमानत

संबंधित समाचार