बहराइच: एसपी ने जनजातीय गांव में चौपाल लगाकर किया ग्रामीणों का सम्मान, कहा- कुप्रथा से दूर रहे समाज के लोग
बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने रविवार को जन जातीय गांव विशुनापुर में चौपाल लगाई। एसपी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुप्रथा से दूर रहकर आगे बढ़ने पर बल दें। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर में दो माह पूर्व लोगों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। गांव निवासी आदिवासी सुरेश कुमार …
बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने रविवार को जन जातीय गांव विशुनापुर में चौपाल लगाई। एसपी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुप्रथा से दूर रहकर आगे बढ़ने पर बल दें। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर में दो माह पूर्व लोगों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। गांव निवासी आदिवासी सुरेश कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था।

उस समय पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने गांव में चौपाल लगाने और लोगों को हक के लिए लड़ने की बात कही थी। उसी के तहत रविवार को एसपी ने आदिवासी गांव विशुनपुर में चौपाल लगाई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी गलत कार्य के लिए परिवार और समाज की बदनामी होती है। ऐसे में लोग कुप्रथा वाले कार्य से दूर रहें।
एसपी ने कहा कि सभी हमारे हैं। सभी की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव, केपी सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, उप निरीक्षक के अलावा ग्राम प्रधान बसंत लाल, बिंदू देवी, प्रियंका, संजना, नेहा और ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: महंगाई को लेकर कांग्रेस ने लगाया चौपाल, लोगों से किया संवाद
