एक त्रिपुरा श्रेष्ठ त्रिपुरा, एक भारत श्रेष्ठ भारत को लेकर हम आगे बढ़ रहे : जेपी नड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगरतला (त्रिपुरा)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को अगरतला में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व में जब त्रिपुरा में सरकार आई और इसको आगे चलकर मुख्यमंत्री मानिक साहा ने संभाला तो हर क्षेत्र में विकास हुआ और …

अगरतला (त्रिपुरा)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को अगरतला में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व में जब त्रिपुरा में सरकार आई और इसको आगे चलकर मुख्यमंत्री मानिक साहा ने संभाला तो हर क्षेत्र में विकास हुआ और अष्ट लक्ष्मी स्वरूप त्रिपुरा का उदय हुआ। एक त्रिपुरा श्रेष्ठ त्रिपुरा, एक भारत श्रेष्ठ भारत को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा पार्टी को आने वाले समय में फिर जनता हमें आशीर्वाद देगी।

नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में त्रिपुरा में खेलों को बढ़ावा दिया गया है, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया गया है और पर्यटन को फोकस में लाया गया है। त्रिपुरा में स्टेट कनेक्टिविटी या नेशनल कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि इंटरनेशन कनेक्टिविटी की तरफ एक लंबी छलांग लगाई है।

इससे पहले जेपी नड्डा ने त्रिपुरा के उदयपुर में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में मंगल आरती में शामिल हुए। इम मौके पर उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा भी मौजूद रहीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सूर्यमणिनगर में कहा कि 25 साल तक यहां पर ड्रग्स की तस्करी होती थी, महिलाओं का उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, हिंसा होती थी। आप सबको इनसे राहत चाहिए और इसके लिए कमल को खिलाकर रखना है।

जेपी नड्डा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे जिन्होंने हमारी पार्टी को जन्म दिया और उसे वह विचारधारा दी जो उसकी है। उनकी वजह से बनी भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

संबंधित समाचार